कॉर्पोरेट

आधार कार्ड नंबर के लिए ये चीज नहीं होगी जरूरी, बिना आईडी होगी वेरिफाई

आधार कार्ड नंबर के लिए ये चीज नहीं होगी जरूरी, बिना आईडी होगी वेरिफाई

आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जिसे हर किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है। क्योंकि आधार कार्ड नंबर की मदद से ऑनलाइन फ्रॉड किया जा सकता है। ऐसे में आधार कार्ड यूजर्स को मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता। मास्क्ड आधार को आईडी वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आप पूछेंगे कि आखिर मास्क्ड आधार कार्ड क्या हैं, तो बता दें कि मास्क्ड आधार एक सुरक्षित तरीका है जिससे आप अपना पूरा आधार नंबर साझा किए बिना अपनी पहचान को वेरिफाई कर सकते हैं।

मास्क्ड आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करे?
सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं।
वेबसाइट पर “लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपने आधार नंबर और कैप्चा को सही ढंग से दर्ज करें।
आपके आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
इसके बाद इसे दर्ज करना होगा।
लॉगिन होने के बाद, “आधार डाउनलोड करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
डाउनलोड करते समय, “मास्क्ड आधार” का ऑप्शन पर क्लिक करें।
डाउनलोड किए गए मास्क्ड आधार पर आपके आधार नंबर के अंतिम चार अंक छिपे होंगे, जिससे आपकी सुरक्षा बढ़ जाती है।

पूरा आधार नंबर देना जरूरी नहीं
मास्क्ड आधार का इस्तेमाल केवल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है, न कि किसी अन्य मकसद के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके लिए किसी संस्था को अपना पूरा आधार नंबर देना जरूरी हो जाता है, तो आपको सावधान रहना चाहिए। साथ ही विश्वसनीय सोर्स के साथ ही आधार कार्ड नंबर शेयर करना चाहिए। मास्क्ड आधार कार्ड की मदद से आप आधार सिक्योिरिटी को मजबूत बना सकते हैं।

क्या है आधार कार्ड
हर एक आधार कार्ड का एक यूनीक 12 डिजिट कोड होता है। यह यूनीक डिजिट कोड बायोमेट्रिक पहचान के साथ आता है। इसमें यूजर्स की आइरिश और फिंगरप्रिंस पहचान होती है, जिसे बायोमेट्रिक आइडेंटिटी कहा जाता है। यूजर्स की सुविधा के लिए UIDAI की ओर से नई मोबाइल ऐप जारी की है। इसे mAahdaar के नाम से जाना जाता है। इसे एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आधार को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देने के लिए मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल