
मोहला, मानपुर- अंबागढ़- चौकी में युवकों के गुट ने मारपीट की थी। मारपीट के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एक नाबालिक सहित 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इस हत्याकांड को लेकर बताया गया कि, छछानपहरी एवं ब्राम्हण लंझिया के लडको के बीच दो युवाओं के प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर विवाद चला आ रहा था। गोवर्धन पूजा की रात ब्राह्मण लझिया से छछानपहारी रिकॉर्डिंग डांस देखने पहुंचे। जहां पहले युवक से मारपीट की घटना हुई। ब्राह्मण लझिया के युवा से हुई मारपीट की घटना के बाद प्रतिशोध में ब्राह्मण लझिया के युवकों ने गैंग बनाकर साहिल साहू को गांव से बाहर बुलाया। फिर डंडे से लैस युवाओं ने उसके साथ बेदम पिटाई दी। जिसके बाद उसने संजीवनी अस्पताल राजनांदगांव में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इन्हें किया गिरफ्तार
1. सुनील साहू पिता रामाधार साहू उम्र 25 साल।
2. तुलेश्वर निषाद पिता बीरसिंग निषाद उम्र 19 साल।
3. डिगेश्वर निषाद पिता रघुनंदन निषाद उम्र 21 साल।
4. खिलेश्वर साहू पिता श्यामलाल साहु उम्र 24 साल।
5. मोहन निषाद पिता सुरेश निषाद उम्र 20 साल।
6. रोशन कुमार बंजारे पिता राजकुमार उम्र 24 साल।
7. होम लाल चन्द्रवंशी पिता हिरू राम उम्र 23 साल।
8. प्रशांत कुमार पिता स्व. भगतराम उम्र 26 साल।
9. क्षितिज सलामे पिता कमलेश सलामे उम्र 22 साल।






