छत्तीसगढ़अपराधरायपुर

अवैध वसूली में लिप्त 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्यवाही

बलरामपुर। जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाले भ्रष्टाचार के एक मामले में बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने तत्काल प्रभाव से छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर सख्त संदेश दिया है कि अनैतिक आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामला: मोटर व्हीकल एक्ट की आड़ में अवैध वसूली
यह मामला 12 जून को सामने आया, जब थाना राजपुर के सामने मुख्य सड़क पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रारंभिक जांच के बाद यह दंडात्मक कदम उठाया।

निलंबित पुलिसकर्मी
सउनि प्रकाश तिर्की, थाना राजपुर
प्रधान आरक्षक क.268 कलेश पैकरा, थाना राजपुर
प्रधान आरक्षक क.835 शिवलाल कुजूर, थाना राजपुर
आरक्षक क.773 नरेश तिर्की, थाना राजपुर
आरक्षक क.856 राकेश टोप्पो, थाना राजपुर
आरक्षक चालक क.966 अजय टोप्पो, थाना राजपुर

एसपी का स्पष्ट संदेश
एसपी वैभव बैंकर ने कहा ‘पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की जाती है कि वे ईमानदारी और सेवा भाव से कार्य करें। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कानून का दुरुपयोग कर जनता से अवैध वसूली करता है, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।’

aamaadmi.in

इस कार्रवाई को जिला पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही यह उन पुलिसकर्मियों के लिए चेतावनी भी है जो वर्दी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल