
बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक का अपहरण कर पुलिस का मुखबिर बताते हुए उसकी हत्या कर दी है. शुक्रवार को नक्सलियों ने 35 साल के युवक का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए थे. इसके बाद परिजन और पुलिस युवक की तलाश कर रहे थे. इस बीच उसकी लाश सड़क किनारे मिली है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीते दिनों नक्सलियों ने दो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या की थी. इसके बाद अब पुलिस जवान के भाई का अपहरण कर मुखबिरी के शक में उसकी हत्या का एक और मामला सामने आया है. यह मामला बीजापुर के कुटरु थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. शुक्रवार के दिन नक्सलियों के द्वारा पेठा गांव के 35 साल के कुशु हेमला का घर से अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए थे. युवक के परिजन उसे दो दिनों तक इधर-उधर ढूंढते रहे इसके बाद इस बात की शिकायत पुलिस को भी दी गई. दो दिनों के बाद रविवार की देर रात युवक का शव पाता कुटरु के पास सड़क के किनारे मिला है. जिसे नक्सलियों के द्वारा पुलिस की मुखबिरी करने के शक में मरा गया है. इस घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने की है.
जानकारी के अनुसार मृतक हेमला के दो भाई छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ हैं. जिसमें से एक भाई बस्तर इलाके में पदस्थ है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के द्वारा युवक को पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप लगाते हुए पहले उसका अहरण किया, फिर उसे प्रताड़ित किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी है.






