छत्तीसगढ़रायपुर

बलरामपुर कांड : सड़कों पर फैला गुस्सा, भीड़ ने एएसपी पर बोला हमला

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की आत्महत्या के बाद भड़का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवक गुरुचरण मंडल की थाने के बाथरूम में फांसी लगाने से मौत के बाद, स्थानीय लोगों में गुस्सा फैला हुआ है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने थाने पर हमला किया था, और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान भीड़ ने फिर हिंसा का प्रयास किया।

भीड़ ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान एडिशनल एसपी पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे एएसपी और पुलिसकर्मियों को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को जबरन गांव ले जाने का प्रयास भी किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बलरामपुर में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिया गया है और आसपास के जिलों से भी बल मंगवाया गया है।

थाना प्रभारी सस्पेंड, लापरवाही का आरोप
घटना के बाद, सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने थाने के प्रभारी प्रमोद रूसिया और एक अन्य आरक्षक अजय यादव को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। मृतक युवक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी था और पुलिस पिछले 10-15 दिनों से उससे पूछताछ कर रही थी। पुलिस के अनुसार, मृतक के पारिवारिक मामले की वजह से उसे थाने में बुलाया गया था, लेकिन गुरुवार को उसकी फांसी पर झूलती लाश थाने में मिली।

हिंसा और राजनीतिक विवाद
गुरुचरण मंडल की मौत के बाद बलरामपुर में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी।आज भी जिला अस्पताल के बाहर भी लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और मृतक के परिवार जनों को नौकरी एवं मुआवजा देने की मांग की। साथ ही पुलिस थाने में पदस्थ अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल