
न्यूज डेस्क : अक्टूबर का महीना जल्द ही ख़त्म होने वाला है और इसके बाद नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा यानि त्योहार का सीजन। ऐसे में बैंकों में भी इस कारण छुट्टियों की भरमार हो रही है। अगले महीने यानी नवंबर में दिवाली, भैयादूज और छठ जैसे बड़े त्योहार भी आएंगे । यही वजह है कि नवंबर में बैंक 15 दिन तक बंद रहेंगे । भारतीय रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष में बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी करता है । यहां आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक नवंबर में 15 दिन बंद नहीं रहेंगे ।
नवंबर 2023 में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद-
- 1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
- 5 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
- 10 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
- 11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार
- 12 नवंबर, 2023- रविवार
- 13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
- 19 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
- 20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
- 25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार
- 26 नवंबर, 2023- रविवार
- 27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.