छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

भूपेश सरकार के पास बजट नहीं है ,केवल हार के डर से यहां-वहां भूमि पूजन करते फिर रहे हैं : बृजमोहन अग्रवाल

भूपेश सरकार के पास बजट नहीं है ,केवल हार के डर से यहां-वहां भूमि पूजन करते फिर रहे हैं : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ‘राहुल आवास न्याय योजना’ का सम्मेलन दरअसल, कांग्रेस का राहुल गांधी धोखा सम्मेलन है। इन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख लोगों के लिए छत की योजना पर काम नहीं किया। मतलब, 18 लाख लोगों के लिए मकान बनते उसे बनने नहीं दिया। इन घरों के लिए केंद्र से पैसा भी आया लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसमें राज्यांश नहीं दिया। इसलिए केंद्रांश का उपयोग नहीं हो पाया।

बृजमोहन ने सिलसिलेवार अपने धारदार अंदाज में कहा कि भूपेश सरकार के पास बजट है ही नहीं, केवल हार के डर से यहां-वहां भूमि पूजन करते फिर रहे हैं, ताकि किसी तरह जनता गुमराह हो जाए। लेकिन इस बार जनता चौकन्नी है, उनकी सब तरफ नजर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 500 करोड़ की लागत से एक फ्लाईओवर बनाने की बात की है। अगर यह बना तो तेलीबांधा चौक पर बनेगा। 3 साल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अभी इसका टेंडर भी नहीं हुआ है। चुनाव आते ही कांग्रेसी ढोंगी विकासवादी हो जाते हैं।

अग्रवाल ने कहा कि इसी तरह ऐन चुनाव के वक्त सड़क चौड़ीकरण की सूझी है। वह कहते हैं की शारदा चौक से तत्यापारा चौक तक की सड़क को चौड़ा करेंगे। इसमें 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे और लबरा मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ देकर भूमि पूजन कर लिया। पैसा है नहीं और भूमि पूजन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार कुछ भी कर ले जनता का विश्वास उससे उठ चुका है। यह बात परिवर्तन यात्रा में शरिक एक-एक मन कह रहा है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल