छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

Chhattisgarh Police Constable Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर वैकेंसी

Chhattisgarh Police Constable Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग में 5967 पदों के लिए अधिसूचना 4 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। इसी प्रकार, मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक (बैंड, श्वान दल), सहायक प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल/फीमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग अटेंडेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर के कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 6 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी।

इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रियाएं 20 अक्टूबर से शुरू की जानी थी। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से इसे स्थगित कर दिया गया था। आधिकारिक सूचना के मुताबिक इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 से शुरू की जानी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cgpolice.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

कॉन्स्टेबल पदों के लिए योग्यता
छत्तीसगढ़ पुलिस जिला पुलिस बल में आरक्षक (Constable) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10+2 की परीक्षा या कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु 1 जनवरी 2023 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में आवेदन करना होगा।

चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख (PST), शारीरिद दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल हैं। पीईटी में लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ शामिल हैं। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंकगणित से प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
रजत पाटीदार बने आरसीबी के नए कप्तान दलाई लामा को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा राजिम महाकुंभ: छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन ऋषभ पंत को बचाने वाला अब खुद मौत से जूझ रहा है!