छत्तीसगढ़दुर्गबड़ी खबरें

छत्तीसगढ़: दुर्ग आईजी ने गूगल को दिया नोटिस, फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण हो रही धोखाधड़ी की गतिविधियों को रोकने के लिए लिखा पत्र

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने बढ़ते सायबर अपराध को लेकर गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने गूगल सर्च पेजों पर दिखाए जा रहे फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण हो रही धोखाधड़ी की गतिविधियों को रोकने के लिए कहा है। साथ ही उस पर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा है।

आईजी श्री गर्ग ने पत्र में यह लिखा
आईजी श्री गर्ग ने पत्र अपने पत्र में लिखा है कि, विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले सायबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। अक्सर गूगल विज्ञापनों का उपयोग धोखेबाजों द्वारा किया जाता है। ताकि गूगल सर्च परिणामों में फर्जी नंबर सबसे ऊपर दिखें। चूंकि उपयोगकर्ता गूगल सर्च परिणामों पर भरोसा करते हैं। यूजर इन फर्जी नंबरों को असली कस्टमर केयर नंबर मान लेते हैं और अपनी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी प्रदाय कर ठगी करने वालो के जाल में फसते चले जाते है।

आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस करवाने के दिए निर्देश
उन्होंने आगे लिखा है कि, गूगल को आई टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के माध्यम से कार्रवाई करने कहा है. साथ ही इस प्रकार की धोखाधड़ी गतिविधियों से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए गूगल के लिए आवश्यक सभी कदम उठाना महत्वपूर्ण है। ताकि नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके। साथ ही गूगल से भी इस विषय पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने हेतु एवं किए गए कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्रदाय करने को लिखा गया है।

सायबर अपराधों से बचने की दी सलाह
आईजी रामगोपाल गर्ग के आम लोगों से भी अपील की है। बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक होने हेतु ‘साइबर प्रहरी’ अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े। जिसमें रोज नए होने वाले साइबर अपराधों के बारे में बता कर एवं सायबर ठगी के नए पैटर्न को समझाकर इनसे बचने एवं सुरक्षित रहने के महत्पूर्ण प्वाइंट्स प्रतिदिन जारी किए जाते है। सायबर अपराधों पर सतर्कता एवं जागरूकता से ही लगाम लगाई जा सकती है। अतः सायबर प्रहरी अभियान से आप भी जुड़े।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल