
बिलासपुर: बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए अलायंस एयर ने रिवाइज्ड समर शेड्यूल जारी किया है। इसमें ढाई महीने से बंद प्रयागराज-जलबलपुर की फ्लाइट को एक जून से फिर शुरू किया जाएगा। वहीं, दिल्ली के लिए जगदलपुर से होकर फ्लाइट की सुविधा दी गई है।
बिलासपुर से सातों दिन के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट उपलब्ध थी। इसके खिलाफ शहर के लोग आंदोलन करने लामबंद होने लगे थे। इसका असर भी देखने को मिला। एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज, जबलपुर के साथ बिलासपुर- जगदलपुर के बीच नई हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है।
पहले जबलपुर और प्रयागराज फ्लाइट सप्ताह में चार दिन थी, जिसे अब घटा कर दो दिन कर दिया गया है। इसी तरह दिल्ली के लिए फ्लाइट पहले जगदलपुर फिर जबलपुर होकर दिल्ली जाएगी।
1 मार्च 2001 से बिलासपुर से कमर्शियल हवाई सेवा शुरू हुई। इसके साथ ही बिलासापुर हवाई अड्डे से सप्ताह में आठ फ्लाइट प्रयागराज, जबलपुर और दिल्ली के लिए चलती थी। बिलासपुर-कोलकाता और बिलासपुर-दिल्ली सीधी हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही एलाइंस एयर कंपनी ने पहले से चल रही फ्लाइट प्रयागराज और जबलपुर का संचालन बंद कर दिया गया है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी। जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहां से नई दिल्ली जाएगी।
कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।






