छत्तीसगढ़

बजट सत्र के पहले छत्तीसगढ़ सरकार लेगी कर्ज, आरबीआई से माँगे 2000 करोड़

रायपुर. साय सरकार करीब दो हजार रुपए का कर्ज लेने जा रही है. इसके लिए वित्त विभाग ने आरबीआई को डिमांड नोट भेज दिया है. सरकार को यह कर्ज प्रत्याभूति की नीलामी के जरिए मिलेगा. इसके मुताबिक सरकार एक-एक हजार करोड़ रुपए की दो किश्त 8 और 9 साल में वापसी की मियाद पर लेने जा रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत देश के आठ अलग-अलग राज्यों ने 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज मांगा है. आरबीआई मंगलवार को ई कुबेर के जरिए लोन का टेंडर खोलेगी.

सत्ता में आते ही विष्णुदेव साय सरकार के सिर पर कर्ज का भारी बोझ पड़ा है. इस वक्त राज्य पर 88 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्जा चढ़ा हुआ है. भाजपा ने चुनाव के पहले जिस तरह से बड़े-बड़े वादे किए हैं, उससे कर्ज का बोझ कम होता नजर नहीं आ रहा है. भाजपा के घोषणा पत्र के वादे कर्ज की सीमा बढ़ाते हुए नजर आएंगे. इससे पहले पिछली सरकार ने विधानसभा में पेश किए गए एक आंकड़ें में बताया था कि जनवरी 2023 की स्थिति में राज्य पर 82 हजार 125 रुपए का कर्ज था. साल 2018 में कांग्रेस पार्टी की सत्ता में आने के बाद राज्य पर कुल कर्ज 41 हजार 695 करोड़ रुपए का था. भूपेश सरकार ने आपने पांच सालों के कार्यकाल में कर्ज का बोझ दोगुना कर दिया. आंकड़ें बताते हैं कि बतौर भूपेश सरकार ने जनवरी 2019 से जनवरी 2023 तक हर महीने औसतन 460 करोड़ रुपए ब्याज का भुगतान किया है. यानी चार साल में कुल 22 हजार 80 करोड़ रुपए का ब्याज भुगतान किया गया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में निगम-मंडल में जल्द होगी नियुक्तियां!

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल