छत्तीसगढ़रायपुर

यूपीएससी में छत्तीसगढ़ का जलवा: दर्शना सिंह 283वीं रैंक के साथ आईपीएस के लिए चयनित

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में छत्तीसगढ़ के दो अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। एमसीबी जिले की दर्शना सिंह ने 283वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित होने की मजबूत संभावना बनाई है। वहीं धमतरी जिले के डायमंड सिंह ध्रुव ने 623वीं रैंक प्राप्त की है।

दर्शना सिंह एमसीबी जिले के जनकपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता अरुण सिंह राशन दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर में भाजपा की पार्षद हैं। दर्शना ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद लगातार मेहनत और लगन के साथ यूपीएससी की तैयारी की और अपने सपने को साकार करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

वहीं धमतरी जिले के परसवानी गांव के निवासी डायमंड सिंह ध्रुव वर्तमान में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की परीक्षा पास कर डीएसपी का पद हासिल किया था। अब यूपीएससी में 623वीं रैंक हासिल कर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल