छत्तीसगढ़अपराध

छत्तीसगढ़: बदमाशो के हौसले बुलंद, प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों के परिवार को भी अपनी हिंसा का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या की गई है, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात कुछ बदमाशों ने तालिब शेख के परिवार का अपहरण किया और फिर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। उनके शव घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक खेत में पाए गए। यह घटना उस समय हुई, जब प्रधान आरक्षक अपनी ड्यूटी पर थे।

जब तालिब शेख रात करीब एक बजे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। बाहर खून के घसीटने के निशान देख उनका दिल दहल गया। जब वे भीतर गए, तो देखा कि पत्नी और बेटी का कहीं अता-पता नहीं था, और किचन में सामान बिखरा हुआ था। घबरा कर उन्होंने तुरंत कोतवाली थाना को सूचना दी।

इस वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन जब तक लापता दोनों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती, पुलिस भी इस मामले में खुलकर कुछ कहने से बच रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार इन अपराधियों की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वे एक पुलिसकर्मी के परिवार को निशाना बना सकें।

aamaadmi.in

 

 

 

 

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल