छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

CM विष्णुदेव साय: महतारी वंदन योजना नहीं होगी बंद, जब तक प्रदेश में हमारी सरकार हैं

कोरबा: कोरबा में एक जन सभा को संबोधित करते हुए विष्णु देव साय ने लोगो को आश्वस्त किया कि आदिवासी, अनुसूचित जाति, ओबीसी किसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में है आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता, न होने देंगे।

महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जब तक प्रदेश में हमारी सरकार रहेगी ये योजना कभी बंद नहीं होगी। योजना का निरंतर लाभ महिलाओं को मिलता रहेगा।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी को कांग्रेसियों के बहकावे में आने की जरूरत नही है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55 वर्षों तक राज किया, अनेकों राज्य में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन आदिवासियों का हित कभी नहीं किया। आदिवासियों को केवल अपना वोट बैंक समझा। यहाँ तक कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भी नहीं किया। श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और आदिवासियों का समुचित विकास हो इसके लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय भी बनाया। आदिवासियों का असली हित और सम्मान भाजपा करती है, भाजपा की सरकार करती है।

aamaadmi.in

सीएम साय ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में पहला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। ये सब भाजपा में ही संभव है।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया।

सीएम साय ने कहा कि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि 2029 तक हमें भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।

विष्णु देव साय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल