छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में लोकसभा चुनाव की पहली बार मतगणना होगी, 4 जून को जारी होंगे नतीजे

रायपुर। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतगणना के लिए तैयारियों में जुटा है। इस बार कांग्रेस शासन में बनाए गए प्रदेश के 6 ऐसे जिले हैं, जहां पहली बार मतगणना होगी। प्रदेश में वर्तमान कुल 33 जिले हैं। इन जिलों में शामिल विधानसभा की मतगणना जिला मुख्यालयों में होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर दी गई जानकारी के अनुसार काउंटिंग की तैयारी पूरी कर ली है। हर जिले में कितने मतगणना कक्ष बनाए जाएंगे इसकी सूची भी बना ली गई है। साथ ही कितने राउंड में काउंटिंग होगी। इसकी तैयारी की जा रही है। सभी 33 जिलों को मिलाकर कुल 107 हाल बनाए गए हैं।

प्रदेश के 6 जिलों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, भरतपुर चिरमरी-सोनहत, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लोकसभा चुनाव की पहली बार मतगणना होगी। इसमें सक्ती जिले में सबसे अधिक तीन विधानसभा हैं।

इनमें सक्ती, चंद्रपुर और जैजेपुर शामिल हैं। इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और भरतपुर जिले में भी दो विधानसभा भरतपुर-सोनहत और मनेंद्रगढ़। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक-एक विधानसभा सीट हैं। जिसमें क्रमश: खैरागढ़ और मोहल मानपुर, मरवाही शामिल हैं।

aamaadmi.in

4 जून को जारी होंगे लोकसभा चुनाव का नतीजा

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी होने है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान 7 मई को समाप्त हो गया। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में तीन लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में सात लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल