छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने एक-एक कर लगभग 200 लोगों से व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधि मण्डल के रूप में मिलकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिए. उन्होंने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया. प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका बिलासपुर में यह पहला जनदर्शन कार्यक्रम था.

जनदर्शन में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव पाण्डेय ने ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर में केन्द्रीय औद्योगिक श्रम न्यायालय, केन्द्रीय ऋण वसूली प्राधिकरण, केन्द्रीय प्रशासनिक अभिकरण एवं रेल दावा अभिकरण जल्द स्थापित करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के इतने लम्बे समय बाद भी इन न्यायालयों में मामला दाखिल करने के लिए मध्यप्रदेश पर निर्भर होना पड़ता है जो कि आर्थिक, मानसिक सहित सभी दृष्टिकोण से अव्यावहारिक एवं श्रमसाध्य है. उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया. सरगांव की मावली माता महिला समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री साव को 10 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित देवी भागवत महापुराण में शामिल होने का आमंत्रण दिया. श्री साव ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने निवास कार्यालय में विकसित भारत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाई. बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने भी जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नशा के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के सुखद परिणाम की जानकारी दी. श्री साव ने निजात अभियान का समर्थन करते हुए सभी लोगों को इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया. उन्होंने अभियान के प्रचार के लिए सेल्फी भी खिंचाई. जनदर्शन में बिलासपुर के साथ-साथ आसपास के जिले के लोगों ने भी उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे. प्रभारी मंत्री के रूप में बिलासपुर जिले का प्रभार मिलने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव का अभिनंदन किया. उप मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंची अमेरी अकबरी गांव की दिव्यांग महिला के समीप पहुंचकर उनका दुख-दर्द सुना और निराकरण का आश्वासन दिया.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल