छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव लगातार 4 दिन कांकेर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रचार

रायपुर: श्री साव सुबह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

लोकसभा चुनाव जैसे – जैसे करीब आ रहा है, चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है, भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धुआंधार लोकसभा चुनाव प्रचार जारी है। आज शुक्रवार को श्री साव कांकेर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में आमसभा करेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी श्री भोजराज नाग को जिताने की अपील करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव लगातार चौथे दिन कांकेर लोकसभा का दौरा करेंगे।

वहीं दोपहर 3 बजे उमरदा में व 4.30 बजे कांकेर के अरौदा, हाराडुला में सभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। वहीं श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आव्हान करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे चारामा में देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री श्री साव गुरुवार (11 अप्रैल) की मध्य रात्रि तक महासमुंद और कांकेर लोकसभा के ग्रामीण अंचलों में सघन चुनाव प्रचार करते रहे। महासमुंद क्षेत्र के गांवों में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के लिए मैराथन सभा व बैठकें की। वहीं कांकेर के अंचलों में श्री भोजराज नाग को जिताकर क्षेत्र की चहुंमुखी विकास कराने की बात कही। अरूण साव का कहना है ग्रामीणों के स्व विवेक से गांवों में एक नारा गूंज रहा है, जो श्रीराम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल