अपराधछत्तीसगढ़

महादेव 364 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते बिहार निवासी 05 अंतर्राज्यीय सटोरिये कलकत्ता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

 

  •  रायपुर पुलिस की ऑर्गेनाईजेशनल इनपुट पर की गई कार्यवाही।
  •  कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन।
  •  प्रकरण में 05 सटोरियों के साथ अब तक कुल 13 सटोरिये गिरफ्तार।
  •  सभी सटोरियें है मूलतः बिहार के निवासी, जो कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन।
  •  सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 07 नग, मोबाईल फोन 19 नग, 07 पास बुक, 05 चेक बुक तथा 10 ए.टी.एम. किया गया है जप्त।
  •  जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,60,000/- रूपये।
  •  पूर्व में कलकत्ता से ही 08 सटोरियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड किया गया है जप्त।

    रायपुर. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोलकाता के न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी कोलकाता में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमंेंट स्थित एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही थी पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव 364 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।

aamaadmi.in

जिस पर सभी 05 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 07 नग एवं मोबाईल फोन 19 नग जुमला कीमती लगभग 6,60,000/- रूपये जप्त।

सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 188/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01 गोपी यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।

02 महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिड़रा थाना चांदन जिला बांका बिहार।

03 मिथुन कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।

04 मुकेश कुमार यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।

05 रूपेश कुमार यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, मोह. सुल्तान, महेन्द्र राजपूत, नोहर देशमुख, आर. रवि तिवारी, कमल धनगर, हिमांशु राठौड़, सुरेश देशमुख एवं संतोष सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल