बिलासपुर।छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ की कार्यकारिणी के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें बस्तर मैराथन की सफलता प्रथम राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चर्चा हुई। आगामी दिनों में होने वाले क्रास कंट्री एवं छत्तीसगढ़ के जिलों के मान्यता के संबंध में विस्तृत रूप से सभी सदस्यों के बीच चर्चा की गई। इसके अलावा खिलाड़ियों के खेल और विकास के लिए पर विस्तार से बातचीत हुई।
इसके बाद नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोर्ट आफ़ इंडिया के आधार पर जीएस बांबरा ने छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के अध्यक्ष को छोड़ा और नए अध्यक्ष के रूप में महेंद्र आहूजा को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसे सभी सदस्य ने स्वीकार किया।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ में उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ लूनिया का चुनाव किया गया। यह कार्यकारिणी 2027 तक अपना कार्य छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के रूप में करते रहेगी। कुछ देर बाद आम सभा भी की की गई। जिसमें विधायक रिकेश सेन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एथलेटिक्स को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
ऐसे लोग जो नशे और अपराध की दुनिया में फंसे है
ऐसे लोगों को भी इस खेल में लेकर आएंगे ताकि उनका भी विकास हो सके और खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन करके छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सके। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्रआहूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे और एथलेटिक्स के खेल के लिए जो भी साधन की व्यवस्था हमें करने की जरूरत होगी सभी मिलकर करेंगे। उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया ने भी खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने की बात कही।
इसके बाद चेयरमैन जीएस बांबरा ने कहा वह हमेशा छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स से जुड़े रहेंगे और अपना पूरा मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ को और खिलाड़ियों को देते रहेंगे। इस अवसर पर सचिव अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष जगपाल सिंह, जी रवि राजा, रवि धनगर, रितिका यादव, हिमांशु चंद्राकर, हेमंत सिंह परिहार, पीजी जय कृष्ण , सुशील मिश्रा, सुरेश कुमार, अरुण पाल, देवेंद्र राठौर, वेणु गोपाल, के श्रीनू, शरद पारकर, गोविंद राव उपस्थित रहे।
राजनांदगांव में होगी क्रास कंट्री प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि बैठक के दौरान दो प्रतियोगिता को लेकर चर्चा हुई और आयोजन स्थल का चयन किया गया। इसके तहत दिसंबर में राज्य स्तरीय क्रास कंट्री राजनांदगांव में आयोजित होगी। वहीं मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में होगा। जिस पर सहमति बन चुकी है। इस संबंध में खिलाड़ियों को जल्द ही वेबसाइट के माध्यम से सूचना दी जाएगी
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें