छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

महासमुन्द: आबकारी विभाग ने ढाबों में मारा छापा, अवैध शराब जब्त

महासमुन्द: अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध जिले में लगातार कार्यवाही जारी है। आचार संहिता लागू होने के पश्चात सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कार्यवाही के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में स्थित द न्यू पंजाब ढाबा से खरीदी कराकर शराब विक्रय की पुष्टि होने पर संचालक राकेश मिश्रा उम्र 32 वर्ष के कब्जे की विधिवत तलाशी लिए जाने से 14 नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की पाव कुल मात्रा 2.52 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) (ख) के तहत जमानतीय प्रकरण कायम किया गया।

इसी प्रकार सारंगढ़ मार्ग में स्थित नवागढ़ में संचालित द इंडियन ढाबा की विधिवत तलाशी लेने पर संचालक मुकेश साहू उम्र 26 वर्ष के कब्जे से मैजिक मोमेंट वोदका बोतल 5 नग मात्रा 3750 उस कीमत 4100 रुपए, मैकडॉवेल नंबर वन बोतल 5 नग मात्रा 3750 उस कीमत 3550 रुपए, बडवाइजर कैन बीयर 2 नग मात्रा 1000 उस कीमत 360 रुपए, सुपर जिप्सी व्हिस्की पाव 101 नग मात्रा 18180 उस कीमत 12120 रुपए, देशी मदिरा प्लेन पाव 98 नग मात्रा 17460 उस कीमत 7840 रुपए कुल जप्त मदिरा मात्रा 41.14 ली. कीमत 27970 रुपए की मदिरा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर मामला विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्रवाई आबकारी मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक शिवशंकर के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक राज किशोर पांडे एवं समस्त आबकारी स्टाफ सरायपाली उपस्थित थे।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल