
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को अहम सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, डेडलाइन खत्म होने से ठीक एक दिन पहले कुख्यात माओवादी चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया।
बताया जा रहा है कि सोमन्ना माओवादी संगठन का स्टेट कमेटी सदस्य है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। उसके आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इससे माओवादी नेटवर्क को कमजोर पड़ने की उम्मीद जता रही हैं।





