छत्तीसगढ़मध्य प्रदेश

सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनूपपुर जिले अनूपपुर में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। अनूपपुर में ही गीता भवन, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और न्यायालय भवन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के कोतमा को भी 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बनाने की सौगात दी। बिजुरी उप तहसील को तहसील बनाने, बिजुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन करने एवं अन्य विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण के लिये हमारी सरकार कृत-संकल्पित है, इनको आधार स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। रोजगार और स्व-रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व से संचालित जन-कल्याण की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बिजली, सड़क, पानी के बाद युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने बलबूते पर कुछ कर सकें और अपनी जिंदगी बेहतर बना सकें, इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों सहित सभी जिलों में औद्योगिक पार्क और आईटी पार्क बनाने के प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश देश का नंबर वन प्रदेश बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले 5 वर्षों में हमारी जीडीपी 7 लाख करोड़ की होगी। उन्होंने कहा की लाड़ली बहनों के लिए हमनें बजट में 18 हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर जिले में आयोजित रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अंतर्गत लाड़ली बहनों के लिए आभार-सह-उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिला मुख्यालय अनूपपुर आगमन पर पिपरहा के गुदुम बाजा दल ने जनजातीय संस्कृति के साथ स्वागत किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव में 176 कार्यों का लोकार्पण एवं 25 कार्यों का भूमि-पूजन किया।

aamaadmi.in

मध्यप्रदेश में कोई योजना नहीं होगी बंद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाओं का संचालन सतत् रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए गए हैं। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित 40 लाख बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक है। भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा सूत्र ने बिगड़ते संबंधों की डोर संभाली है। हमारा देश त्यौहारों की संस्कृति वाला देश है। यहां प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के सभी गतिविधि तीज और त्यौहार मनाएं जाएंगे। हमारी सरकार ने गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी जैसे त्यौहार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है।

नर्मदा की गोद अमरकंटक में जन्म लेना सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद मनुष्य इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। सौभाग्य अच्छा रहा तो वह भारत में जन्म लेता है। भगवान की भक्ति के पुण्य से मध्यप्रदेश में तथा मां नर्मदा मैया की कृपा से अनूपपुर की इस पवित्र भूमि में जन्म लेता है। यहां की भूमि ऋषि-मुनियों की तपोस्थली है।

कार्यक्रम को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण को झुलाया झूला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री राधाकृष्ण को झूला झुलाया। इसके पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर बहनों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन के उपहार भेंट किये। उन्होंने बहनों को अपने हाथ से मिठाई ‍खिलाकर मुँह मीठा कराया।

महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर अनूपपुर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं द्वारा प्रोसेस कोदो, कोदो की बिस्किट, नमकीन, गोंडी पेंटिंग, आयरन आर्ट, बाथ प्रोडेक्ट, प्ले आर्ट, बीजापुरी काष्ठ से रक्षाबंधन हेतु तैयार किए गए गिफ्ट हैम्पर, अचार, मुरब्बा इत्यादि के अवलोकन के बाद महिलाओं से उत्पाद के विक्रय के संबंध में मुख्यमंत्री ने जानकारी प्राप्त और उत्सावर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध पैडी ट्रांसप्लांटर संयंत्र का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राईसाईकल भी प्रदान किए।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल