छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया 5 सामाजिक सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया 5 सामाजिक सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

रायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड मठपुरैना में 5 सामाजिक, सामुदायिक भवनो का एवं एक शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

अग्रवाल ने भैरव नगर में 5 लाख की लागत से निर्मित शेड निर्माण, गोकुल नगर में 5 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा शिल्पकार समाज सामुदायिक भवन, गोकुल नगर में 5 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ विश्कर्मा झेरिया लोहार समाज के सामूदायिक भवन का भूमिपूजन, मठपुरैना में 10 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ धीवर समाज सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमि पूजन, मठपुरैना में 8 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ यादव समाज सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष का पूजन व मठपुरैना में 5 लाख की लागत से कुम्हार समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह व सामाजिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर शहर का विकास पीछले साढ़े 4 सालों में रुक सा गया है। कांग्रेसी सरकार ने रायपुर को खोदापुर, चाकूपुर व नशापुर बना दिया है। चारों तरफ बस्तियों में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है।कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर है। सड़के खोदकर उसी हाल में छोड़ दिया गया है। विकास के सारे काम ठप पड़े हुए हैं। लोगों को कोई सुनने वाला नहीं है नगर निगम दिवालियापन के कगार पर हैं। राज्य शासन ने विधानसभा में स्वीकार किया है कि रायपुर नगर निगम को विकास के लिए 1,327 रुपए दिए गए हैं। आखिर 1,327 करोड़ों गए तो गए कहां? कहां विकास हुआ? क्या विकास हुआ? किसी को कुछ पता नहीं? सिर्फ और सिर्फ रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है?

अग्रवाल ने कहा कि मठपुरैना में सर्व समाज के लिए एक और बड़ा सामुदायिक भवन शीतला तालाब के सामने बनकर तैयार हो गया है। साथ ही विभिन्न समाजों व संस्थाओं के लिए 30 से अधिक सामुदायिक भवन व रंगमंच का निर्माण अलग-अलग बस्तियों में किया गया है। मठपुरैना में सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से काम स्वीकृत हो गया हैं। बारिश के तुरंत बाद सड़क निर्माण कभी काम भी प्रारंभ हो जाएगा।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल