रायपुर। नगर निगम रायपुर ने मंगलवार को पंडरी कपड़ा बाजार में 19 दुकानों को सीलबंद कर दिया है। यह कार्रवाई सड़क यातायात में बाधा और जनता की लगातार शिकायतों के चलते की गई। निगम का कहना है कि दुकानदारों को कई बार नोटिस और पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद, दोनो ओर शटर खोलने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, जोन 2 के जोन कमिश्नर और नगर निवेश विभाग के अपर आयुक्त को दुकानदारों ने आज सुबह भी कोई दस्तावेज नहीं सौंपे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर 19 दुकानों को सील कर दिया।
नगर निगम ने यह कार्रवाई स्थानीय रहवासियों और आमजन को हो रही अवरोध और असुविधा को ध्यान में रखते हुए की है। दुकानों के दोनों ओर से शटर खोलने की वजह से सड़क पर अतिक्रमण और यातायात जाम की स्थिति बनी रहती थी।
नगर निगम ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, सभी व्यवसायियों से नियमों के तहत संचालन करने की अपील भी की गई है।
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें