छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में नक्सली दंपत्ति गिरफ्तार, फर्जी नाम और आधार कार्ड के सहारे किराए के मकान में रह रहे थे

रायपुर। राजधानी रायपुर से नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फर्जी नाम और आधार कार्ड के सहारे किराए के मकान में रह रहे थे।

कौन हैं गिरफ्तार नक्सली?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और उसकी पत्नी कमला कुरसम (27) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। रायपुर में इन्होंने अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग इलाकों में ठिकाना बनाया था। हाल ही में इलाज के बहाने चंगोराभाठा में किराए का मकान लिया था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सहायक खुफिया ब्यूरो (AIB) को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का शहरी नेटवर्क सक्रिय है और एक दंपती काफी समय से संगठन के लिए काम कर रहा है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों का लोकेशन ट्रेस किया और मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

अफसरों के घर तक नौकरी

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी नक्सली युवक ने रायपुर के कई बड़े अफसरों के घरों में ड्राइवर और गार्ड की नौकरी की थी। इससे वह शहर में अपनी पहचान छिपाने और जानकारी जुटाने में सफल रहा।

क्या मिला पुलिस को?
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उनके पास से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। फिलहाल पुलिस जग्गू कुरसम से गहन पूछताछ कर रही है, जबकि उसकी पत्नी कमला कुरसम को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल