छत्तीसगढ़रायपुर

ठंड का सितम: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में गिरा 3 डिग्री पारा

रायपुर। उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का पारा 3 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। सिर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में शीतलहर की स्थिति रहने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

बना हुआ है यह सिस्टम
एक नया पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में इराक और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य स्थित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में दो जनवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

रायपुर में भी गिरा पारा
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बादल छंटने शुरू हो गए हैं, जिस कारण से ठंड बढ़ने लगी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री रेकार्ड किया गया। रायपुर में बादल छंट चुके हैं, जिसके असर से न्यूनतम पारा 14 डिग्री पर आ गया है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल