छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

रायपुर में जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर शुरू: शिकायतें अब ऑनलाइन, त्वरित निराकरण की व्यवस्था

रायपुर: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कमरा नंबर 4 में जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा उपस्थित थे।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए काॅल सेंटर से आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर से संबंधित, राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन काॅल के माध्यम से दे सकते है। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इससे घर बैठे आमजन को सहूलियतें मिलेगी।

जिला प्रशासन द्वारा काॅल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर काॅल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस काॅल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो काॅल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे।

ऐसे होगा शिकायतों का निवारण

aamaadmi.in

– हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक काॅल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।
– काॅल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे काॅल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
– केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।
– आपात स्थिति में 48 घंटे एवं सामान्य प्रकरण में 3 दिन का समय प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्धारित है।
– जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक काॅल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फाॅलोअप करेगा।
– समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को काॅल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल