छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

रायगढ़: 200 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी

छतीसगढ़: अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने पिता कुमार दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी अभियान को निरंतरता देते हुए रविवार 17/03/24 को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमरता के आश्रित ग्राम बरघाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहाड़ी कोरवा जनजाति बाहुल्य उक्त गांव में पहाड़ी कोरवा जनजाति के 56 परिवार के लगभग 200 लोगों के पैर धो कर मंत्रोचार के साथ हवन करवाकर हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनकी सनातन धर्म में घर वापसी करवाई।

कार्यक्रम में कापू सहित आसपास के ग्रामवासी भी उपस्थित रहे , प्रमुख रूप से शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विनय पांडे, सतीस सिंह ,कपिल शास्त्री,जगजीत दास महंत,कमलेश राठिया,श्याम बिहारी शर्मा,तिलक राम सिदार और अनेक हिंदू कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा “अब धर्मांतरण बर्दास्त नहीं, उक्त कर्म में जो भी लिप्त पाया जाएगा उसे सजा भुगतने को तैयार रहना चाहिए। उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी” धर्मांतरण को देश के लिए खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि “अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी”। उन्होंने कहा “देश की आजादी के बाद जितने भी लोग धर्मांतरित हुए हैं उनकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए”।

जनजातीय समाज की घर वापसी से राष्ट्र होगा मजबूत
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा की है l वे माँ भारती के असली योद्धा रहे हैं l इसीलिए उन्हें कमजोर करने के लिए सात समंदर पार से षड्यंत्रकारी ताकतों ने उन्हें धर्मांतरित करने की साजिश रची। उनकी घर वापसी से राष्ट्र मजबूत होगा, यह एक अनुपम पहल है “।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल