छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंहादसा

छत्तीसगढ़: महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत

रायपुर: महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राधिका निषाद नाम की महिला का शव कल ही बरामद हो गया था। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 लापता की तलाश की जा रही है।

गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है।

इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, 1 लापता घसनीन की तलाशी के लिए सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, सुरक्षित बचे 50 ग्रामीणों को बस से उनके गांव रवाना किया गया है।

शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे
कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

aamaadmi.in

नाव में करीब 70 लोग थे सवार
ये हादसा ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान हुआ। करीब 60 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला राधिका निषाद का शव शुक्रवार को बरामद हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढ़ने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया। सुबह होने के बाद शनिवार को फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सुरक्षित बचे 50 लोगों को बस से किया गया रवाना

नाव हादसे में सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांव रवाना कर दिया गया है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, SP दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत CEO जितेंद्र यादव ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। ग्रामीणों के साथ खरसिया तहसीलदार और प्रशासन की टीम भी जा रही है।

CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुःख जताया है । सीएम ने रायगढ़ जिला प्रशासन को रेस्क्यू के लिए निर्देश भी दिए थे ।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल