रायपुरछत्तीसगढ़

12वीं फेल: रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा पहुंचे रायपुर, नालंदा परिसर -कला केंद्र को सराहा

रायपुर। प्रसिद्ध बॉलीवुड मूवी 12वीं फेल के रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा बुधवार रात 9 बजे राजधानी के नालंदा परिसर पहुंचे, जहां स्थित लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तक्षशिला और कला केंद्र का भी भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि आईपीएस मनोज शर्मा इस समय सीआईएसएफ में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पद पर आईजी के पद पर कार्यरत हैं। उनके जीवन के संघर्ष पर आधारित बायोपिक 12वीं फेल बनाई गई है जो युवाओं के बीच काफी चर्चित है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वागत किया। कलेक्टर डॉ सिंह ने शॉल और एसएसपी संतोष सिंह ने विवेकानंद पर आधारित साहित्य भंेट की।
श्री शर्मा ने नालंदा परिसर स्थित लाइब्रेरी के प्रथम तल और द्वितीय तल का भ्रमण किया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने लाइबें्ररी से पुस्तक इशू कराने की जानकारी दी। जिसकी आईपीएस श्री शर्मा ने सराहना की। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए विजिटर बुक में लिखा कि, मैने कभी इतनी अच्छी लाइब्रेरी नहीं देखी, जहा एक साथ इतने सारे छात्र-छात्राएं मेहनत कर रहे है। उन्होंने युवाओं के लिए लिखा हमेशा इस सुविधा का भरपूर उपयोग करें। उनका यह अनुभव छात्रों के लिए प्रेरणादायक था। उन्होंने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बताया कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए शिक्षा और मेहनत की आवश्यकता होती है। हमेशा खूब मेहनत करो और सफल हो। वे तक्षशिला लाइब्रेरी गए और भ्रमण कर जानकारी ली।
आइपीएस श्री मनोज शर्मा कला केंद्र में पहुंचे और विभिन्न कक्षों सहित रिकॉडिंग स्टूडियो का अवलोकन किया। इस दौरान वाद्य यंत्रों से लेकर पेंटिंग तक की जानकारी उपस्थित शिक्षकों से ली। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सभी केंद्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके समक्ष शिक्षक ने बांसुरी की धुन प्रस्तुत की जिसे बडे ही भावपूर्ण से सुना। उन्होने कहा कि कला केन्द्र को मुंबई जैसे महानगर के तर्ज पर सांस्कृतिक केन्द्र और स्टूडियों के रूप में विकसित किया जा सकता है। नालंदा और तक्षशिला लाइब्रेरी में अध्ययनरत युवाओं ने छात्रों से कहा आईपीएस मनोेज कुमार शर्मा का जीवन प्रेरणादायी है। साथ ही उनके जीवन से संदेश मिलता है कभी भी हार नहीं माननी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म ट्वेल्थ फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जीवनी पर इसी नाम से आधारित पुस्तक से एडॉप्ट की गई है। इस बायोपिक फिल्म की कहानी यह है कि जब मनोज शर्मा जब चंबल में अपने गांव में हायर सेकेंडरी की पढ़ाई कर रहे थे तब उनके स्कूल में नकल कराई जाती थी और नकल से ही लोग पास होते थे। उस साल जिसमें मनोज परीक्षा दे रहे थे एक एसडीएम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए और नकल रोक दी जिससे मनोज फेल हो गए। इसके बाद मनोज ने निश्चय किया कि कभी नकल नहीं करेंगे और सिविल सेवा की तैयारी करेंगे ताकि देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें। उनकी कहानी ने देश के लाखों युवाओं को प्रभावित किया है और उन्हें कड़ी मेहनत तथा ईमानदारी के साथ अपना करियर संवारने की प्रेरणा दी है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल