छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

राजेश मूणत का महादेवघाट दौरा: तीर्थ स्थल के विकास के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति

रायपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत की पहल पर रायपुर शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक तीर्थ महादेव घाट महिलाओं के लिए 20 लाख की लागत से अत्याधुनिक सुलभ शौचालय यानी पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

मूणत मंगलवार को सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्तो की भीड़ से गुलजार महादेवघाट में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमूमन देखा जाता है कि धार्मिक स्थलों के निकट शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से महिलाओं को परेशानी से दो-चार होना पड़ता है।इसलिए बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा प्रदान करने की पहल शरू हुई है।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों की बाबा हटकेश्वरनाथ के पवित्र धाम महादेवघाट में गहरी आस्था है। सावन , पुन्नी मेला समेत सालभर धार्मिक उत्सवों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हमारा प्रयास है कि यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाओं का विस्तार कर सकें।

aamaadmi.in

मूणत ने महादेवघाट में निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजनों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की मांग के अनुरूप. प्याऊ निर्माण हेतु 5 लाख और पुरुष टॉयलेट निर्माण हेतु 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।

कांवड़ लेकर आऊंगा बाबा के दरबार:मूणत

राजेश मूणत ने बताया कि उनकी बाबा हटकेश्वरनाथ के प्रति गहरी आस्था है। वह अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन से जुड़े महत्त्वपूर्ण अवसरों के दौरान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हर साल की तरह वह इस साल भी सावन के पवित्र माह ने कांवडियां बनकर पैदल ही महादेवघाट आयेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 18 अगस्त को वह हजारों शिवभक्तों के साथ विशाल कांवड़ पदयात्रा निकलेंगे। यह कांवड़ यात्रा गुढियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से शुरू होगी,जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए महादेवघाट पहुंचेगी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल