छत्तीसगढ़रायपुर

आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड, सिर्फ पांच माह में 17 प्रतिशत उछाल

मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2025 के पहले पांच महीनों में बजट कैटेगरी के तहत प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन एक नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शनिवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। महाराष्ट्र राज्य राजस्व विभाग के अनुसार, इस वर्ष जनवरी-मई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और मुंबई में कुल रजिस्ट्रेशन से एकत्रित राजस्व रिकॉर्ड हाई रहा।

एनारॉक ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (आईजीआर), महाराष्ट्र के डेटा एनालिसिस से पता चलता है कि 2025 के पहले पांच महीनों में मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से एकत्र कुल राजस्व लगभग 5,695 करोड़ रुपए था। यह पिछले साल की इसी अवधि जनवरी-मई 2024 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है, जब एकत्र राजस्व लगभग 4,860 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया गया था। 2025 के पांच महीनों में शहर में 64,461 प्रॉपर्टी रजिस्टर की गईं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 60,818 प्रॉपर्टी रजिस्टर हुई थीं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि है। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, गहन विश्लेषण से पता चलता है कि मई 2025 में 2019 के बाद से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की दूसरी सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, जिसमें 11,562 से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्टर की गईं। रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने के दौरान एकत्रित राजस्व लगभग 1,062 करोड़ रुपए रहा। इसकी तुलना में, मई 2024 में लगभग 11,999 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के साथ सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जो इस वर्ष की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है।

इस बीच, मुंबई के लग्जरी आवासीय बाजार ने 2025 की पहली तिमाही में बिक्री को बढ़ावा देना जारी रखा, लेकिन इस सेगमेंट (2.5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाले घर) में पर्याप्त नई सप्लाई एडिशन ने इन्वेंट्री को बढ़ाया। एनारॉक के आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 के बाद पहली बार 2025 की पहली तिमाही में लग्जरी घरों के अनसोल्ड स्टॉक में 36 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई, जो कि 2024 की पहली तिमाही के अंत में लगभग 6,180 यूनिट से बढ़कर 2025 की पहली तिमाही के अंत तक लगभग 8,420 यूनिट हो गए। पुरी ने कहा, अनसोल्ड लग्जरी स्टॉक में वृद्धि मुख्य रूप से पिछले एक साल में इस मूल्य श्रेणी में नई यूनिट जोड़ने के कारण है। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में पूरे मुंबई मेट्रोपोलिटन एरिया में 2.5 करोड़ रुपए और उससे अधिक बजट श्रेणी में 16,480 यूनिट जोड़ी गईं, जबकि 2025 की पहली तिमाही में 5,294 यूनिट और जोड़ी गईं। जनवरी से मई महीने में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा और मांग के रुझान के आगे के विश्लेषण से पता चलता है कि बेचे गए घरों की औसत टिकट कीमत 1.59 करोड़ रुपए थी, जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है। यह उच्च-टिकट मूल्य वाले घरों की बिक्री का संकेत देता है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल