छत्तीसगढ़

सीईओ क्रेडा द्वारा बस्तर संभाग अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा

रायपुर. आज दिनांक 03-02-2024 को राजेश सिंह राणा] मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा द्वारा जोनल कार्यालय] जगदलपुर अंतर्गत जिला कांकेर] बस्तर] कोण्डागांव] नारायणपुर] बीजापुर] सुकमा एवं दंतेवाड़ा अंतर्गत क्रेडा द्वारा संचालित@क्रियान्वित जल जीवन मिशन] सौर सुजला योजना] सोलर हाई मास्ट परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से की   गई इस समीक्षा बैठक में प्रधान कार्यालय के शाखा प्रमुख] जोनल कार्यालय के अभियंता तथा संबंधित जिला प्रभारियों के साथ परियोजनाओं से संबंधित सेवाकर्ता इकाई भी उपस्थित थे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा योजनाओं अंतर्गत कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई तथा जिन स्थापनाकर्ता इकाई द्वारा संयंत्रों की स्थापना में विलम्ब किया जा रहा है उनसे विलम्ब एवं अप्रारंभ संयंत्रों के कारणों की समीक्षा की गई।

सौर सुजला योजनांतर्गत स्थापित किये जाने वाले सोलर पम्पों का अप्रारभ@अपूर्ण कार्यों को योजनांतर्गत कार्यरत विभिन्न इकाईयों को 15 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ करने एवं 01 माह में कार्य यथा&संभव पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। इकाईयों को COMC की रिपोर्ट विगत माह से कार्यालयों में जमा नहीं किये जाने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रतिमाह COMC की रिपोर्ट जिला कार्यालय से परीक्षण करा कर ऑनलाईन पोर्टल पर समय-सीमा पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जल जीवन मिशन योजनांतर्गत अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा कर समस्त स्थापना योग्य स्थलों पर शीघ्रातिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गए। साथ ही जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पीएचविभाग के अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर Not Clear स्थलों को शीघ्र ही Clear करने एवं पहुंचविहीन स्थलों की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए ताकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उक्त स्थलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी जा सके।

सोलर हाई मास्ट संयंत्रों के 07 स्थापनाकर्ता इकाईयों को अप्रारंभ 191 सोलर हाई मास्ट संयंत्रों को शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने एवं 250 प्रगतिरत् कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

aamaadmi.in

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी] क्रेडा द्वारा इकाईयों को शीघ्रातिशीघ्र संयंत्रों की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिये गये साथ ही जिला प्रभारियों को कार्य स्थल में जाकर निविदा में निर्धारित माप&दंड व गुणवत्ता युक्त सामग्रियों का उपयोग करना सुनिश्चित किया गया। कुछ इकाईयों द्वारा परियोनाओं के क्रियान्वयन में फील्ड में आ रही कठिनाईयों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा को अवगत कराया गया जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा क्रेडा के जिला प्रभारियों को तत्काल संबंधित विभागों से समन्वय कर फील्ड में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के निर्देश दिये गये।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल