छत्तीसगढ़रायपुर

नक्सलियों से निर्णायक लड़ाई तेज, तैनात होंगे 4,000 जवान

केंद्र सरकार की नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चल रही रणनीति के अनुरूप अब नक्सलियों से निर्णायक लड़ाई तेज हो चुकी है।

रणनीति के तहत राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में सीआरपीएफ के 3,200 जवानों की चार बटालियनों को भेजा जा रहा है। अब तक प्रदेश में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक बटालियन यानी 800 जवानों को भेजा जा चुका है। हालांकि समाचार एजेंसी प्रेट्र के अनुसार 4,000 जवान छत्तीसगढ़ भेजे जाएंगे।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्‍म करने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा काम कर रहे हैं। देश के सबसे बड़े बल ने प्रदेश में इन चार बटालियनों समेत 40 बटालियन तैनात की हैं। साथ ही इस क्षेत्र में कोबरा बटालियन के जवान भी तैनात किए गए हैं।

नई बटालियनें तैनात करने का उद्देश्य बस्तर के सभी अंदरूनी क्षेत्रों में पैर जमाना है ताकि सरकार द्वारा तय की गई समय-सीमा के भीतर नक्सलवाद को समाप्त किया जा सके।

aamaadmi.in

हालांकि, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ बटालियनों को लगातार तकनीक, हेलीकाप्टर और संसाधन सहायता की आवश्यकता होगी, क्योंकि दक्षिण बस्तर नक्सल विरोधी अभियानों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है।

मोर्चे पर जवानों को लगातार मिल रही सफलता

पिछले दिनों प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में कहा था कि नक्सलवाद से लड़ाई अब अंतिम चरण में है। 23 से 25 अगस्त 2024 तक रायपुर में हुई शाह की रणनीतिक बैठक के बाद इसका असर धरातल पर भी दिख रहा है।

10 दिन में 18 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया है। 29 अगस्त को नारायणपुर में तीन महिला नक्सली, तीन सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ियों के भीतर नौ नक्सली मारे गए। अब तक आठ महीनों में 152 नक्सली मारे जा चुके हैं।

जहां नक्सलवाद कम, वहां से हटाया बल

बताया जाता है कि झारखंड से तीन और बिहार से एक बटालियन वापस ले ली गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों राज्यों में नक्सली हिंसा की स्थिति में सुधार हुआ है और घटनाएं नगण्य हैं।

इन बटालियनों का बेहतर उपयोग छत्तीसगढ़ में किया जा सकता है, जहां अब नक्सल विरोधी अभियान केंद्रित हैं। बस्तर में सीआरपीएफ की 159, 218, 214 और 22 नंबर बटालियन को तैनात किया जा रहा है।

प्रत्येक सीआरपीएफ बटालियन में लगभग 800 जवान होते हैं। इन्हें दंतेवाड़ा और सुकमा के दूर-दराज के जिलों और ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ राज्य की त्रि-जंक्शन सीमा के दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है।

बस्तर में अधिक फारवर्ड आपरेटिंग बेस (एफओबी) स्थापित करने के लिए सीआरपीएफ यहां कोबरा इकाइयों के साथ हाथ मिलाएंगी तीन वर्षों में प्रदेश में लगभग 40 एफओबी बनाए गए हैं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल