छत्तीसगढ़

बेरोजगारी के आंकड़े झूठे हैं, जिसे लेकर राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपा रही: बृजमोहन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी के दावे पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जिन आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार अपनी ही पीठ थपथपा रही है, वे झूठे हैं, बेबुनियाद हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से ये जगजाहिर हो चुका है कि 1% जनता केवल 91 प्यून के पदों पर आवेदन करती है और मुख्यमंत्री जी कह रहे है कि बेरोजगारी दर 0.4% है।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि रोजगार कार्यालय इस दावे की पोल खोल रहे हैं, जहां 21 लाख बेरोजगारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि होर्डिंग्स में 5 लाख लोगों को रोजगार देने का दावा किया। मगर विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब में सिर्फ 35,981 सरकारी नौकरियों की स्वीकृति हुई तथा 18,199 लोगों की नियुक्ति कर उन्हें रोजगार देने की बात कही गयी।

सरकारी उत्कृष्ट विद्यालय में भी शिक्षक भर्ती के लिए एक-एक पद लिए सैकड़ों उम्मीदवार पहुंचे। इधर रायपुर के आत्मानंद स्कूल में 27 पदों पर भर्ती के लिए प्रदेशभऱ से उम्मीदवार पहुंचे, तो अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के 445 पदों के लिए करीब 50 हजार आवेदन आए हैं। यानी एक-एक पद लिए 100-100 उम्मीदवार लाइन में हैं।

ये सरकार केवल झूठ बोलने व वादाखिलाफी करने में माहिर है इसे जनता के विकास कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं है। बेरोजगारी इस राज्य में अपनी चरम सीमा पर है किंतु यह अपने झूठे आंकड़ो से अपनी नाकामियों को छुपाने के प्रयत्न कर रही है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल