
Yamuna Pollution: दिलवालों की दिल्ली में इस बार दिवाली से पहले ही प्रदूषण ने अपना डेरा जमा लिया है। चाहे वायु प्रदूषण हो या नदियों में बढ़ता जल प्रदूषण, दोनों ही कारणों से दिल्ली के लोग परेशान हैं। खासकर यमुना नदी की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है, जबकि छठ का पर्व नजदीक है, जिसमें श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाने आते हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक समय यमुना की सफाई का वादा किया था और कहा था कि वे खुद भी यमुना में डुबकी लगाएंगे। हालांकि, आज तक न तो यमुना की सफाई हुई और न ही उन्होंने डुबकी लगाई है। इसके विपरीत, भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज आईटीओ के यमुना घाट पर डुबकी लगाई और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सचदेवा ने केजरीवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने का न्योता दिया है। उन्होंने दो कुर्सियों के साथ लाल कालीन भी बिछवाया, यह कहते हुए कि जो लोग आरामदायक जीवन जीते हैं, उन्हें खास इंतजामों की आदत होती है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्हें यमुना की सफाई के लिए 8500 करोड़ रुपये मिले थे, जिसका हिसाब अब जनता को देना चाहिए।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री आतिशी ने हाल ही में वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया था और यमुना के प्रदूषण के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा जानबूझकर यमुना में औद्योगिक कचरा छोड़ रहा है, जिससे अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है।
#WATCH | Delhi BJP president Virendraa Sachdeva takes a dip in the Yamuna river to mark his protest against the AAP-led Delhi govt regarding the pollution issue.
Virendraa Sachdeva awaits at the bank of the Yamuna River as he challenges AAP leaders (CM Atishi and AAP national… pic.twitter.com/bQ2iBT7yOo
— ANI (@ANI) October 24, 2024