
दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात दो सगे भाइयों ने पार्किंग में जाकर दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी बाइक से मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डबल मर्डर की पूरी वारदात पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने बेहद नजदीक से फायरिंग की और फिर तेजी से भाग निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी दो घंटे तक असमंजस में रही। हर्ष विहार थाना और लोनी बॉर्डर थाना पुलिस यह तय करने में उलझी रहीं कि मामला किसके अधिकार क्षेत्र में आता है। आखिरकार केस हर्ष विहार थाने में दर्ज किया गया। वारदात पास की पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दिखा कि आरोपियों ने नजदीक से गोलियां चलाईं और तुरंत बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुधीर उर्फ बंटी और राधे प्रजापति के रूप में की है। गोली लगने के बाद दोनों को पास के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हर्ष विहार में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।