
छतरपुर जिला के ईशानगर क्षेत्र के भेलसी गांव में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। पास में खड़ी दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक साइकिल भी आग की चपेट में आ गईं।
घटना में दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।






