दिल्लीराष्ट्र

इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा में भारी बारिश के चलते जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

गोवा। इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा में भारी बारिश को देखते हुए अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में यात्रियों से कहा गया है कि वे अपने गंतव्य स्थल पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर लें। एजवाइजरी में कहा गया है कि गोवा में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इसी को देखते हुए कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट भी कर दिया गया है।

एयरलाइंस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हमारी टीम यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी यात्री को कोई समस्या न हो। हमारी टीम यात्रियों से लगातार संपर्क में बनी हुई है और उन्हें पल-पल की जानकारी दे रही है। बता दें, गोवा में मंगलवार शाम से ही भारी बारिश का दौर जारी है। इस वजह से फ्लाइट्स सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जहां कुछ फ्लाइट्स के समय को बदल दिया गया है, तो वहीं कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने गोवा में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। कल (22 मई) भी बारिश की संभावना जताई गई है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button