दिल्लीराष्ट्र

मान सरकार का फैसला : लुधियाना में नई सब-तहसील का गठन और पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग नियम को मंजूरी

पंजाब सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग हुई, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक दो घंटे चली, जिसमें कई फैसलों के साथ जनता का हित सोचा गया है। सरकार ने कई जनहित से जुड़े फैसलों को मंजूरी दी, जिनमें सबसे प्रमुख रहा लुधियाना में नई सब-तहसील का गठन और पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग नियम 2025 को मंजूरी देना। लुधियाना में बनेगी नई सब-तहसील बैठक का सबसे बड़ा निर्णय लुधियाना जिले में नई सब-तहसील का गठन रहा। सरकार का कहना है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। नई सब-तहसील बनने से आसपास के गांवों और कस्बों के निवासियों को राजस्व कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। कैबिनेट ने Punjab Unified Building Rules 2025 को मंजूरी दे दी है। इन नियमों के तहत मकान निर्माण से जुड़ी मंजूरियां और प्रक्रियाएं अब आसान होंगी। यह नियम शहरी विकास विभाग की मंजूरियों और लागू करने की शर्तों को सरल बनाते हैं, ताकि आम लोगों और डेवलपर्स को राहत मिल सके।

100 बेड का नया ESI अस्पताल बनेगा
डेराबस्सी वालो के लिए अच्छी खबर है कि अब यहां पर 100 बेड के नए ESI अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके लिए 4 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। यह अस्पताल केंद्र सरकार द्वारा बनाया जाएगा और जमीन लीज पर दी जाएगी। इस फैसले से क्षेत्र के औद्योगिक कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button