दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के लिए एक्सेल यूटिलिटी फॉर्म उपलब्ध करा दी है। इसका इस्तेमाल कर अब करादाता 2024-25 में अर्जित आय के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकेंगे। आयकर विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के लिए एक्सेल यूटिलिटी सक्षम कर दी गई है और अब यह करदाताओं के लिए उपलब्ध है।” इस वर्ष आईटीआर-1 और आईटीआर-4 में आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है। आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म ऐसे व्यक्ति, एचयूएफ और संस्थाएं को भरना होता है जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है और जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं करवाना पड़ता। साथ ही, सूचीबद्ध इक्विटी से 1.25 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पाने वाली संस्थाएं भी आईटीआर 1 और 4 में ऐसी आय दिखा सकती हैं। पहले उन्हें इसके लिए आईटीआर-2 दाखिल करना होता था। इन आईटीआर फॉर्मों को 29 अप्रैल को अधिसूचित किया गया था।
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें