चुनाव 2024बड़ी खबरेंराष्ट्रलोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण का मतदान-10 राज्यों की 96 सीटों पर डाले जा रहे वोट

लोकसभा चुनाव 2024: इन सीटों पर है मतदान

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. कुल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई. इस चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट और ओडिशा की 28 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ़ पठान, अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत कुल 17 सौ 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

आइए जानते हैं चौथे चरण के चुनाव से जुड़ी अहम बातें. साथ ही उन दिग्गजों के बारे में भी जिनके भाग्य का फ़ैसला इस चरण में हो रहा है.इस चरण में 19 लाख से ज़्यादा पोलिंग स्टेशन पर कुल 17.70 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, इनमें से 8.97 करोड़ वोटर पुरुष और 8.73 करोड़ महिला वोटर हैं.

जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव हैं, वो हैं: आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर.

लोकसभा चुनाव 2024: इन सीटों पर है मतदान
आंध्र प्रदेश (25 सीटें) – अरक्कू, श्रीकाकुलम, विज़यनगरम, विशाखापत्तनम, अनकपल्ली, काकीनाड़ा, अमलापुरम, राजामुन्द्री, नरसपुरम, एलुरु, मछलीपत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नारासराओपेट, बाप्टाला, ओन्गोल, नन्दियाल, कूर्नूल, अनंतपुर, हिंदुपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरुपति, राजमपेट, चित्तूर
बिहार (05 सीटें) – दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर
झारखंड (04 सीटें) – सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू
मध्य प्रदेश (08 सीटें)- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खांडवा
महाराष्ट्र (11 सीटें)- नंदुरबार, जलगांव, रावेड़, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड
ओडिशा (04 सीटें)- कालाहांडी, नवरंगपुर, बरहमपुर, कोरापुट
तेलंगाना (17 सीटें) – आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़ाहिराबाद, मेडक, मलकाजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम
उत्तर प्रदेश (13 सीटें) – शाहजहांपुर, खीरी, धौराहा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच
पश्चिम बंगाल (08 सीटें) – बहरमपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्धमान पूरब, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम
जम्मू कश्मीर (01 सीट) – श्रीनगर

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल