
Dhurandhar 2: The Revenge इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Ranveer Singh मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ Sanjay Dutt, Arjun Rampal, Sara Arjun और R. Madhavan भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रिलीज से पहले ही मेकर्स ने फिल्म को बड़ा ओपनिंग देने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 18 मार्च को देशभर में फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा जाएगा, जिससे आधिकारिक रिलीज से पहले ही दर्शकों को फिल्म देखने का मौका मिलेगा और ओपनिंग डे पर कलेक्शन को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
इस बीच फिल्म के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमतें भी चर्चा का विषय बन गई हैं। दिल्ली में टिकट बुकिंग ऐप BookMyShow पर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जानकारी के मुताबिक पेड प्रीव्यू के लिए सबसे सस्ता टिकट करीब 350 रुपये का है, जबकि सबसे महंगा टिकट 2200 रुपये तक पहुंच गया है।
ऊंची कीमतों के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और कई शो की सीटें तेजी से भरती जा रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही बढ़ती दीवानगी यह संकेत दे रही है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।






