
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। यह फिल्म न केवल दर्शकों का दिल जीत रही है बल्कि कमाई के मामले में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। Pushpa 2 Box Office Collection के आंकड़े चौंकाने वाले हैं, और फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। भारत में भी यह क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।
Pushpa 2 Box Office Collection: अब तक की कमाई
पुष्पा 2: द रूल ने 14वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 दिसंबर को फिल्म ने 20.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले कमाई थोड़ी कम हुई है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन ₹973.2 करोड़ हो चुका है।
दिनवार कलेक्शन रिपोर्ट
Day 1: ₹174.90 करोड़
Day 2: ₹93.8 करोड़
Day 3: ₹119.25 करोड़
Day 4: ₹141.05 करोड़
Day 5: ₹64.1 करोड़
Day 6: ₹51.55 करोड़
Day 7: ₹43.35 करोड़
Day 8: ₹19.03 करोड़
Day 9: ₹36.4 करोड़
Day 10: ₹63.3 करोड़
Day 11: ₹76.6 करोड़
Day 12: ₹27.75 करोड़
Day 13: ₹24.25 करोड़
Day 14: ₹20.8 करोड़
कुल कलेक्शन: ₹973.2 करोड़
पुष्पा 3 को लेकर अपडेट
फिल्म पुष्पा 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज हो सकता है। एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने इशारा दिया था कि सीक्वल की टैगलाइन होगी, “अब रुकेगा नहीं साला।” हालांकि, अब तक निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।