
टीवी शो ‘देवों के देव… महादेव’ में देवी पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) अब मां बनने वाली हैं।
शादी के डेढ़ साल बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी फैंस के साथ शेयर की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति विकास पराशर के साथ खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखीं बेहद खूबसूरत
सोनारिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वहीं पति विकास पराशर भी उन पर खूब प्यार लुटाते दिख रहे हैं। किसी तस्वीर में वे उनका हाथ थामे हुए दिखते हैं, तो किसी में वह पत्नी के माथे पर किस करते नजर आते हैं। उनके चेहरे की ग्लो को देखकर फैंस पूछ रहे हैं, ‘इतना प्रेग्नेंसी ग्लो कैसे?’






