मनोरंजन

जाने कौन है पंचायत 3′ की दादी अम्मा? जिनका सब तो ठीक है, बस मन अंदर से थोड़ा ठीक नहीं लग रहा है!

पंचायत 3' में 'बस अंदर से मन अच्छा नहीं लग रहा है' और 'आवास मिल जाएगा न सचिव जी!' जैसे चुलबुले डायलॉग और

पंचायत 3′ में ‘बस अंदर से मन अच्छा नहीं लग रहा है’ और ‘आवास मिल जाएगा न सचिव जी!’ जैसे चुलबुले डायलॉग और अपने बढ़िया एक्सप्रेशन का जादू चलाकर बुजुर्ग अम्मा दमयंती देवी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों आई सीरीज ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन ‘पंचायत 3’ की चर्चा खूब जोरो शोरो पर है।सीरीज के कलाकार और उनके देशी अंदाज ने तो सबका दिल ही लूट लिया है,ऐसा ही एक चुलबुला किरदार है जगमोहन की अम्मा दमयंती देवी जी का है, जिन्होंने तो पूरी सीरीज में ही जान फूंक दिया है।

अम्मा की एक्टिंग के तो लोग मुरीद ही हो चुके है,वह अपने बेटे जगमोहन को पीएम आवास वाला घर दिलाने के चक्कर मे झूठ बोलती हैं । सचिव जी के आगे भी वो झूठी बनी बनाई कहानी बनाती हैं,लेकिन दिलचस्प बात ये है कि आप भी कहीं न कहीं इस झूठ में मन ही मन उनका समर्थन करते हैं। उनके इस प्यारे झूठ के बाद भी आपको उनसे प्यार हो जाएगा ।

जाने रियल लाइफ में आखिर कौन है जगमोहन की अम्मा

जगमोहम की अम्मा का किरदार निभाकर चर्चित होने वाली इस बुजुर्ग अदाकारा का असली नाम है आभा शर्मा। जो की लखनऊ, लालकुंआ से हैं।वह थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं और पहले भी वह कई फिल्में और बायॉपिक वगैरह में कार्य कर चुकी हैं।

aamaadmi.in

आभा शर्मा का मजेदार इंटरव्यू

अपने एक इंटरव्यू में आभा शर्मा ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि पहले भी वह कई शॉर्ट मूवी, टीवी, टेली फिल्म्स, बायॉपिक आदि फिल्मों में काम कर चुकी है, लेकिन ‘पंचायत’ सीरीज का हिस्सा बनने का उनका कोई मन नही था।

उन्होंने आगे बताया कि वह इस सीरीज के लिए शुरुआत में तैयार नहीं थीं, लेकिन उनके मैनेजर के द्वारा जब कहानी समझाई गई तब वह इस रोल को करने के लिए राजी हो गई।

अम्मा समझ बैठी सचिव जी को है सांस की तकलीफ

सीरीज के सेट के दौरान का एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए दादी ने बताया, ‘ब्रेक के बीच कुछ 2-3 लड़कियां उनका (सचिव जी) का मेकअप कर उन्हे तैयार कर रही थीं और उनके मुंह पर एक छोटी लड़की ने फैन लगा रखी थी।

मैंने जब यह देखा तो समझी कि उन्हें कोई सांस की बीमारी वगैरा है। मुझसे जब यह बोला गया कि शूटिंग शुरू होने में बस 15 मिनट है, कमरे में आप भी बैठ जाइए और कमरे में जब मैं गई तो नजर पड़ी फिर से वो लड़की उन्हे फैन कर रही है और सचिव जी आंख बंद करे उस दौरान फेस इधर-उधर करते रहे थे। बड़ी सहानुभूति से मैंने उनसे ये पूछ लिया की- क्या आपको अस्थमा है। तो वो चौककर बोले – नहीं।

उन्हें लगा लड़कियां सचिव जी को दे रही है ऑक्सीजन

‘सचिव जी ने इसके बाद उनसे पूछा- क्यों? तो मैंने बताए- नहीं, आपके चेहरे पर फैन लगा हुआ है तो मुझे लगा की शायद आपको ऑक्सीजन दे रहे हैं। तो उन्होंने कहा- नहीं, वो मेकअप के कारण से। फिर मुझे लगा ना बोलना ही सही है, चुप बैठो।’

अम्मा को जब पता चली सचिव जी की असलियत

अम्मा ने आगे बताया कि काफी लंबे वक्त बाद वह इस सीरीज में काम करने पहुंचीं और उधर से वह फिल्में भी नहीं देखती थीं तो, इस कारण से उन्हें नए हीरो-हिरोइन के बारे में जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘ मुझे सचिव जी के बारे में जानकारी दी गई थी कि उन्होंने बीटेक किया हुआ है। वो आए, मैंने नमस्ते किया। उनसे मैंने कहा कि आप … । तब उन्होंने कहा कि – नहीं, मैं 5-6 फिल्में पहले भी कर चुका हूं। तो मैंने भी कहा- 5-6 में मैंने भी किया हुआ है। इसपर शिवा ने कहा, आप ये क्या बोल रहीं हैं ?तब मैंने कहा कि क्यों क्या हुआ तब उन्होंने बताया कि ये तो एक हिट हीरो हैं। ये सुन हम एकदम से हकबका गए।’

एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इश्कजादे’ में आई थी नजर

इससे पहले साल 2012 में आभा शर्मा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर स्टार फिल्म ‘इश्कजादे’ में दिखी थी हैं। साथ ही वह ‘दास देव’ और ‘शूटर’ में काम कर चुकी है।

जगमोहन के बेहद गरीब परिवार ने इस सीरीज में खींचा सबका ध्यान

बेहद गरीब परिवार जिसको फिल्मों में अक्सर ही हम हीरो के आगे नजरअंदाज कर बैठते हैं, पंचायत 3 सीरीज में इस परिवार ने सबको अपना बनाते हुए सबका दिल जीत लिया है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल