
UPPSC: यूपीपीएससी एपीएस चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, हिंदी शॉर्टहैंड और टाइपराइटिंग, और कंप्यूटर व्यावहारिक परीक्षा शामिल है. यूपीपीएससी एपीएस 2023 पेपर को 3 सेक्शन में विभाजित किया गया था- सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा और कंप्यूटर. यूपीपीएससी एपीएस 2023 में कुल 150 प्रश्न थे, प्रत्येक अनुभाग में 50 प्रश्न थे. परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी. उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्राप्त हुआ और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC ) ने एडिशनल प्राइवट सेक्रेट्री (APS) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. इस परीक्षा में कुल 5,889 उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य हुए. यूपीपीएससी ने एपीएस पद के लिए 331 रिक्तियों की घोषणा की है. यूपीएससी एपीएस भर्ती परीक्षा 2023 7 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी.
UPPSC APS result 2023 कैसे चेक करें रिजल्ट?
आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
भर्ती डैशबोर्ड तक नीचे स्क्रॉल करें.
होम पेज पर दिखाई दे रहे “Download result for UPPSC Additional Private Secretary Exam” लिंक पर क्लिक करें.
यूपीपीएससी एपीएस परिणाम पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.






