लाइफ स्टाइल

अगर आप देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करते है और सुबह देर से उठते है तो ये आदतें बढ़ाती हैं फैट

आज के व्यस्त जीवनशैली में टेंशन और काम को लेकर खाने में लापरवाही, तेजी से वजन बढ़ने का कारण बनते जा रहा है। आज हर कोई अच्छे पर्सनाल्टी के साथ आकर्षक लुक चाहता है। लेकिन इन सबके लिए चाहिए शरीर का फिट होना और शरीर को फिट होने के लिए चाहिए समय के साथ हेल्दी खान-पान का होना।

मोटापा एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर में अत्यधिक मात्रा में वसा यानी फैट जमा हो जाता है। यह हमारे यहां एक आम समस्या बन गया है। भारत के लगभग हर घर में इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति मिल जाएंगे। मोटापा शरीर में बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के द्वारा मापा जाता है। आमतौर पर 18.5 से 25 के बीच बीएमआई को सामान्य माना जाता है। लेकिन यदि यह 30 के ऊपर चला जाए तो शरीर में मोटापे की समस्या उत्पन्न होने लगती है। कई बार ज्यादा वजन हमें शर्मिंदा भी कर सकती है।

केवल इतना ही नहीं, मोटापे के नुकसान बहुत है। इससे हमारे शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न होती है। यह तो स्पष्ट हो गया कि मोटापा किसी भी सूरत में हमारे लिए अच्छा नही होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होता है। मोटापे की वजह से आपको दिल से लेकर हाई ब्लडप्रेशर के साथ कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है। यदि आप मोटापा घटाना चाहते हैं तो आप अपने जीवन जीने के तरिके(लाईफस्टाइल) में सुधार करके और घरेलू नूस्खे को अपना कर इस पर काबू पा सकते हैं।

मोटापा के लक्षण और संकेत क्या है?
मोटापा के लक्षण और संकेत निम्नलिखित है, जिससे आप मोटापे का आकलन कर सकते हैं:शरीर का वजन बढ़ना।
बॉडी मास इंडेक्स बढ़ना।
छोटे-छोटे काम करने में थक जाना और सांस फूलना।
जरूरत से ज्यादा या कम सोना।
सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलना और सांस तेज चलना।
शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन होना।
अधिक पसीना आना।खर्राटे आना।
पीठ और जोड़ो में दर्द होना।
आत्मविश्वास की कमी होना।
मोटापा के कारण क्या है?
वजन बढ़ना और मोटापा, ऊर्जा के सेवन और उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है। पुरुषों और महिलाओं में मोटापा के कारण या तेजी से वजन बढ़ने का कारण निम्नलिखित है:

aamaadmi.in

आवश्यकता से ज्यादा खाना
अस्वस्थ्यकारी आहार का सेवन करना
फास्ट फूड ज्यादा खाना
अल्कोहल का ज्यादा सेवन करना
शारीरिक गतिविधियां नहीं करना
पर्याप्त नींद नहीं लेना
तैलिय भोजन करना
जेनेटिक कारक भी हो सकता है

मोटापे से कैसे बचें?
मोटापे से बचने के निम्नलिखित उपाय दिए गए हैं, जिसे आप अपने जीवनशैली में अपनाकर मोटापे से बच सकते हैं:

पानी ज्यादा पिएं: पानी की भरपूर मात्रा मोटापा घटाने के लिए बहुत जरूरी होता है। आपको लगातार पानी पीते रहना चाहिए और दिन भर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पिएं: यदि आप वास्तव में मोटापा कम करना चाहते हैं तो खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं। आवश्यकता से ज्यादा न खाएं बल्कि भूख से थोड़ा कम ही खाएं: यदि आप मोटापा कम कर रहें है तो आपको भूख से थोड़ा कम ही खाना खाना चाहिए।
पर्याप्त निंद लें:  मोटापा कम करने के लिए पर्याप्त निंद की आवश्यकता होती है।
रेगुलर एक्सरसाइज करें: एक्सरसाइज सिर्फ मोटापा हीं कम नहीं करता है बल्कि आपको चुस्त-दुरुस्त और हेल्दी भी रखता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम मोटापे के लिए बहुत जरूरी होता है।
डांस करें: यदि आप बिना कहीं गए घर बैठे मोटापा कम करना चाहते हैं तो डांस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
सीढ़ियों का इस्तेमाल करें: समय हो तो लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
पैदल चलें: ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की कोशिश करें।
हेल्दी डाइट: स्वस्थ आहार पर ज्यादा ध्यान दें।
समय से भोजन करें: समय से भोजन करने की भरपूर कोशिश करें।
मोटापा कैसे कम करें?
मोटापा आमतौर पर तब होता है जब व्यक्ति दिन भर में विभिन्न गतिविधियों से अधिक कैलोरी ले लेता है। मोटापा कुछ मेडिकल कंडीशन के परिणामस्वरूप भी हो सकता है। तेजी से वजन कम करना तो इसका सबसे अच्छा इलाज है आपके आहार में परिवर्तन यानी हेल्दी डाइट का सेवन। मोटापा घटाने के निम्नलिखित तरीके दिए गए हैं:

अपने खाने में प्रोटीन को शामिल करें- मोटापा घटाने का सबसे अच्छा तरीका का प्रोटीन लेना। आहार में अच्छे प्रोटीन का सेवन आपके भूख को कम करता है।
ज्यादा पानी पिएं- ज्यादा पानी का सेवन आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक कैलोरी को जला देता है, जिससे आपका मोटापा कम होने में मदद मिलती है।
ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें- फल और सब्जियों को ज्यादा सेवन करने की कोशिश करें क्यों कि यह हर सूरत में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं। इसमें आपको अच्छे मात्रा में फाइबर और पोषक तत्व मिलते है।
ग्रीन टी का सेवन- यदि आप रेगुलर ग्रीन-टी का सेवन करते हैं तो यह आपको मोटापा घटाने के साथ-साथ स्वस्थ काया भी प्रदान करता है।
भोजन को चबा कर खाना- अपने खाने को अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाने से भी आप मोटापा को कम कर सकते हैं।
डिप्रेशन से बचना- मोटापा का एक और कारण तनाव भी होता है। इसलिए तनाव से भरसक बचने की कोशिश करना चाहिए।
पर्याप्त निंद लेना- असंतुलित निंद भी मोटापा का कारण होता है। इसलिए उचित मात्रा में निंद लेना भी जरूरी होता है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल