लाइफ स्टाइल

अगर आप वजन को करना चाहते कम, तो अपनाये ये नुस्खे

बदलती लाइफस्टाइल के दौरान अधिकांश लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं। वजन कम करने के लिए लोग घंटों जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका वजन कम नहीं होता।

वजन कम करने की होड़ में कई बार लोग दवाइयों का सहारा लेने लगते हैं। दरअसल, वजन पर नियंत्रण पाने के लिए लाइफस्टाइल पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। वजन कम करने के लिए आपको विशेष रूप से अपने खानपान पर ध्यान रखना होगा। अपनी कैलोरी जरूरतों के बारे में जानना होगा जिससे आप डाइट प्लान पर काम कर सकें।

वजन कम करने के लिए कार्डियो के अलावा वेट ट्रेनिंग और संतुलित आहार लेते हुए कैलोरी डेफिसिट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इन सब चीजों में वक्त लग सकता है लेकिन यह वजन को कम करने का सही तरीका है। इन सब चीजों के अलावा कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने वजन को कम कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए कौन से आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाना चाहिए।

अक्सर लोग सुबह उठकर चाय पीते हैं, अगर आप चाय को ग्रीन टी से रिप्लेस कर दें तो आपको वजन घटाने में काफी राहत मिल सकती है। एक रिसर्च के मुताबिक, ग्रीन टी एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इसके साथ-साथ ग्रीन टी फैट को बर्न करने का भी काम करती है। वजन कम करने के लिए हर रोज आपको अपनी डाइट में एक से दो कप ग्रीन टी शामिल करनी चाहिए।

aamaadmi.in

वजन पर नियंत्रण पाने के लिए आपको भूख पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। इसके लिए आप हर रोज अलसी के बीज ले सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और ओमेगा 3 पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है और कम भूख लगती है। जिससे आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं।

ब्रोकोली, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर और विटामिन भरपूर होते हैं। इन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इन सब्जियों में कम कैलोरी होती है, जिसके चलते वजन कम करने में आपको मदद मिलेगी।

अदरक को नेचुरल फैट बर्नर के रूप में जाना जाता है। अदरक में थर्मोजेनिक मौजूद होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट कम करने के प्रक्रिया को और तेज कर देता है।

वजन कम करने के लिए दही का सेवन किया जा सकता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक पेट के लिए अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया को भी सुधारते हैं।

इसके अलावा अखरोट, बादाम, पिस्ता जैसे हेल्दी फैट के साथ प्रोटीन से भरपूर नट्स को भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी भूख नियंत्रित रहेगी और वजन कम करना आसान होगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल