
दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए रोज नहाना जरूरी होता है। सुबह उठकर नहाने से ताजगी आती है। मन भी अच्छा होता है। नहाने से हमारे पूरे शरीर की सफाई हो जाती है। इससे शरीर पर जमे बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। थकान तो दूर होती ही है, साथ ही आप खुद में तरोताजगी से भर जाते हैं। आपने अपने घरों में बड़े बुजुर्गों को भी देखा होगा कि वे रोजना सुबह उठकर नहा धोकर ही काेई काम करते हैं।
हालांकि आज की जनरेशन का तो नहाने का कोई समय तय नहीं होता है। वे सुबह, दोपहर, शाम कभी भी नहाते हैं। कई लोगों को रात में बिना नहाए नींद ही नहीं आती है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। लेकिन हम आपको बता दें कि नहाने का भी अपना समय होता है। सुबह और रात में ही नहाने से हमें कई फायदे मिलते हैं। हम आपको रात में सोने से पहले नहाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.
धूल, प्रदूषण के कारण हमारी स्किन पर गंदगी जमा हो जाती है। इससे कील-मुंहासों, दाग और धब्बों की समस्या देखने को मिलती है। इससे एलर्जी का खतरा भी कम हो जाता है। आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे सोने से पहले चेहरे की सफाई करते हैं। ऐसे में अगर आप रात में नहाते हैं तो इससे चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर की सफाई हो जाती है।
अगर आप रात में सोने से पहले शावर लेते हैं तो आपकी थकान दूर होती है। इस कारण आपको नींद अच्छी आती है। हम सभी जब दिनभर की भागदौड़ के बाद जब घर लौटते हैं, तो काफी थका हुआ महसूस करते हैं। दरअसल, जब हम दिनभर की भागदौड़ के बाद रात में घर लौटते हैं तो हमारा शरीर पूरी तरह से थक जाता है।